Saturday, August 20, 2022

जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी का 78 वीं जयंती जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के अध्यक्षता हुई.


    जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी का 78 वीं जयंती जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के अध्यक्षता हुई. 



 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी का जन्म मुम्बई में 20 अगस्त 1944 को हुई है. वे पेशा से हवाई जहाज के पायलट थे, राजनीति से दुर थे मगर संयोग ऐसा पलटा कि संजय गांधी की मृत्यु के बाद उन्हें अचानक से राजनीति में आना पड़ा, फिर पार्टी में सक्रिय रहें तथा श्रीमती इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद अचानक  प्रधानमंत्री बने और एक बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए. उन्होंने ने देश के बिकास के लिए अनेक ऐसे कार्य किए जो अभी तक अमिट है,
     इस जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज को लागू कर के महात्मा गांधी जी के इस सपना को साकार किया जिससे पंचायत सरकार हर गांव में पहूँच सकी. उन्होंने ने ही संचार क्रांति लाया जिससे आज हर हाथ में मोबाइल है, कम्प्यूटर के जरिए सभी काम आसान हो गया है. राजीव गांधी जी ने जब कम्प्यूटर लाये थे तब उस समय के बिपक्ष के नेता स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी बैलगाड़ी से संसद का घेराव किए थे यह कहते हुए कि अब आदमी सब बेरोजगार हो जाएगा. लेकिन आज यह पता चल रहा है कि कितना कारगर है कम्प्यूटर.
      कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने ही वोट देने का उम्र 21 साल से घटा कर 18 साल कर दिया जिसके कारण आज नौजवान भारत है. नौजवानों को सरकार बनाने में सिधा हस्तक्षेप हो रहा है.  इस जयंती समारोह में डाॅ धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्षगण श्री कामेश्वर शर्मा, मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, संजय कुमार सिन्हा, अरुण कुमार भारती, सेजाम खान, जफर खान, मुननु मल्लिक, शौकत अली, सहीत दर्जनों लोग उपस्थित होकर स्व राजीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, और उनके बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिए.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...