भाकपा माले कलेर प्रखंड का 8 वां प्रखंड सम्मेलन हुआ संपन्न
रोजी - रोटी एवं संविधान लोकतंत्र के रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करें
शहीद कॉमरेड चितरंजन मिश्रा व बसंत पासवान नगर।
शहीद कॉमरेड इंदल मेहता सभागार व कपिल चौधरी मंच
अरवल प्रखंड सम्मेलन के पर्यवेक्षक कॉमरेड रविंद्र यादव राज्य कमिटी सदस्य की नेतृत्व में संपन्न हुई।
सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा माले जिला सचिव *जितेंद्र यादव* ने किया संबोधित करते हुए जितेंद्र यादव ने बोले की देश में मंहगाई बेरोजगारी आर्थिक मंदी मजदूर को छंटनी आज किसानो का खाद का संकट है जो केन्द्र सरकार हल नहीं कर रही है। आज भाजपा सिर्फ हर राज्य में कैसे भाजपा को सरकार बने इसके लेकर दिन रात विधायक खरिदन में लगी रहती है। छात्र- नौजवान केंद्र सरकार से परेशान एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
कॉरपोरेट कंपनियों को देने के तिजोरी खोल दिया है मोदी सरकार । वही अपने प्रिय मित्रों को दस लाख करोड़ कर्ज को माफ किया है। 5 लाख करोड़ टैक्स का पैसा पूंजीपतियों को माफ कर दिया गया ।लेकिन ट्रेन में चलने वाले बुजुर्गों को दिए जाने वाले छूट को खत्म कर दिया गया है!
आरबीआई भारत सरकार को बराबर चेतावनी दे रही है इस देश की जमा पूंजी खजाने खाली होते जा रहा हैं जिससे देश में आर्थिक संकट लगातार बढ़ते जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी जी 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था लेकिन आज तक गरीबों को पक्का मकान नहीं मिल पा रहा है!
राशन में कटौती और राशन को बंद करने की इनकी पूरी तैयारी चल रही है। किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है एवं खाद का भी दाम बढ़ा दिया गया और 50 किलो के जगह पर 45 किलो वजन कर दिया गया है।
सांप्रदायिक, नफरत और उन्माद के दम पर सत्ता चला रहे हैं।
विपक्ष के नेताओं को E D और सीबीआई के डर दिखाकर उनको चुप रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद इनकी 2024 का मिशन पर पानी फिरता दिख रहा है।
*कलेर प्रखंड कमिटी 21सदस्यि कमिटी का गठन किया गया। सचिव उमेश पासवान*
जिला समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, सुरनार्थ वर्मा, दिनेश यादव उर्फ त्यागी,
चंद्र प्रभा देवी उमेश कुमार दीनानाथ पूर्व मुखिया ब्रांच एवं लोकल कमेटी सदस्य मौजूद थे।

