हेड लाइन--- जल जमाव से परेशान होकर बीच सड़क पर रोपनी करने लगे जनप्रतिनिधि
शिवसागर रोहतास से अशोक कुमार रिपोर्ट
शिवसागर/ रोहतास---- प्रखंड के आलमपुर बाजार मुख्य सड़क नदी में तब्दील हो गई है। एक तो बाजार के नाले का पानी ऊपर से बारिश के कारण सड़क जलमग्न हो गई है। इससे लोगों को काफी आने जाने में परेशानी कि सामना करनी पड़ती है। वहां के क्षेत्रीय प्रतिनिधि आलमपुर उत्तरी के पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र सिंह यादव और मुखिया प्रतिनिधि डॉ परशुराम पासवान आदि लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से हो रहे हल्की फुल्की बारिश के कारण सड़क जलमग्न हो गए हैं आलमपुर बाजार में लगभग 20 गांव के लोग बाजार करने के लिए आते हैं वही नहीं वह सड़क चेनारी और सासाराम जिला मुख्यालय आने जाने का मुख्य सड़क वही है बाजार में सड़क पर जल जमा होने के कारण लोग आने जाने में और बाजार करने में बहुत सारी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है। आलमपुर गांव के लोग भी मुख्य बाजार में जाने से कतरा रहे हैं। वहां के दुकानदारों और ग्रामीणों को कहना है कि हर दिन बाइक सवार इस सड़क पर सिलिप करें दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं इसकी शिकायत कई बार प्रखंड के अधिकारियों से की गई है लेकिन इसका कोई समाधान नहीं होने से लोगों की समस्या और जटिल होते जा रही है। और इसी सब समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय प्रतिनिधि ने यह कदम आज उठाए हैं जो सड़क पर रोपनी रोप कार आंदोलन ही नहीं महा आंदोलन करने काम किया है ताकि इससे पता चले की सरकार और सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज सड़क पर रोपनी करना पड़ रहा है । आलमपुर पंचायत के मुखिया पति डॉ परशुराम पासवान, पूर्व मुखिया उदय प्रताप गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र प्रसाद यादव, उप मुखिया पति कृष्णा पटेल, संजय पासवान, मुरारी गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद रोहित केसरी चंदन सिंह एवं समस्त ग्रामीण जनता इस मौके पर उपस्थित रहे
