Friday, August 5, 2022

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए की गई शांति समिति की बैठक

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए की गई शांति समिति की बैठक



 शहर तेलपा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई 


 करपी (अरवल) शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के तमाम जगहों पर इस्लाम धर्मावलंबियों के द्वारा जो मुहर्रम पर्व मनाया जा रहा है उसमें सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर तेलपा ओ पी के प्रांगण में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।बैठक में उपस्थित  जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष फूलचंद यादव ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना इसी सिद्धांत के तहत समाज के सभी धर्म एवं जाति के लोगों को चाहिए कि चाहे किसी भी धर्म की का त्यौहार हो उसे आप मिलकर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। क्षेत्र से आए उपस्थित लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि आपका सहयोग इससे मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराएगा और उसमें प्रशासन भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र के तमाम जगहों पर नजर बनाए रखेगी। इस कार्यक्रम में शहर तेलपा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सुरंजन यादव, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय कुमार, समाजसेवी परमेंद्र कुमार पंचायत समिति गैस मेहंदी समाजसेवी मानव मियां सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता शांति समिति की बैठक में उपस्थित हुए।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...