Friday, September 2, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण


रोहतास ब्यूरो दिनेश तिवारी की रिपोर्ट 

सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता  चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम राजेंद्र दास ,प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा रामरंजन सिंह तथा अन्य पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रभारी अनु कुमारी तथा विकास शाखा प्रभारी रश्मि सिंह भी सम्मिलित थे। 
                   ज्ञात हो विगत दिनों जिला पदाधिकारी महोदय के आदेश पर राजस्व कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गई थी।
सभी राजस्व कर्मचारियों को दो सप्ताह का  प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता दरबार हॉल में चलाया जा रहा है ।जिसमें जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी नियमों की जानकारी साथ ही साथ सेवा संहिता तथा सरकारी सेवक आचरण नियमावली से संबंधित बातों की जानकारी दी जा रही है ।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन किया गया तथा सभी राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों तथा प्राप्त विवादो को ससमय निपटारा किए जाने संबंधी बातों की जानकारी दी गई । साथ ही सभी राजस्व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा,कर्तव्य परायणता तथा सेवा संहिता के नियमों के अंतर्गत काम करने हेतु बताया गया। तत्पश्चात अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...