रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्ता धाम स्टोर रूम में घंटा चोरी कांड के अपराध कर्मियों को किया गया गिरफ्तार
रोहतास ब्यूरो दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
डिहरी (रोहतास) चेनारी थाना अंतर्गत दिनांक 25/09/ 2022 के रात्रि में गुप्ता धाम के स्टोर रूम में रखें घंटा का ताला तोड़कर अपराधकर्मियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में मंदिर के पुजारी महंत राजबली सिंह द्वारा लिखित आवेदन देकर स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चेनारी थाना कांड संख्या 290/22 दिनांक 26/09/2022 को धारा 461/379 भा•द•वि• दर्ज किया गया था।
आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया तथा इसमें शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु तत्काल थानाध्यक्ष चेनारी निर्मल कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विशेष टीम के द्वारा इस कांड में शामिल अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा था। विशेष टीम के द्वारा कांड का अनुसंधान परंपरागत एवं तकनीकी आधार पर किया जा रहा था। इसी क्रम में विशेष टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त कांड में शामिल अभियुक्त थाना क्षेत्र चेनारी बाजार में आए हुए हैं इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष टीम को थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार में घेराबंदी कर छापामारी हेतु भेजा गया जहां सत्यापन एवं छापामारी के दौरान उक्त कांड का मुख्य अपराधी कर्मी
1-सचिन कुमार पिता राजू पासवान 2-अमित पासवान पिता नंदलाल पासवान
3-अभिषेक कुमार पिता गौरी यादव सभी सा•- मल्हीपुर, थाना चेनारी जिला रोहतास को मोटरसाइकिल की डिक्की में एक घंटा एक बैग से एक हथोड़ी 02 लोहा काटने वाला ब्लेड, 01 रड एवं अन्य लोहे का सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ के बाद इनके निशानदेही पर चोरी का 3 घंटा दुकान से बरामद करते हुए दुकानदार मनोज सेठ पिता राजेंद्र सेठ साकिम चेनारी, थाना चेनारी, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों के द्वारा इस चोरी कांड के अलावा करहगर थाना क्षेत्र के सेमरी स्थित मंदिर में भी चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है इन लोगों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है
गिरफ्तार कुख्यात अपराधकर्मियों का नाम/ पता:-
1- सचिन कुमार पिता राजू पासवान
2-अमित पासवान पिता नंदलाल पासवान
3- अभिषेक कुमार पिता गौरी यादव सभी साकिम- मल्हीपुर, थाना- चेनारी।
4:-मनोज सेठ पिता राजेंद्र सेठ साकिम+ थाना- चेनारी, सभी जिला- रोहतास।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधिक इतिहास निम्न है:-
1-चेनारी थाना कांड संख्या 290/22 दिनांक 26/09/22 धारा 461/ 379
2-करहगर थाना कांड संख्या 291/22 दिनांक 26/09/22 धारा 379/461
बरामद सामान:-
1- चोरी का घंटी:-04 2-मोटरसाइकिल:-01
3- हथौड़ी:-01
4-लोहा काटने का ब्लेड:- 02
5-लोहा का रिंच:-01

