शहीद सुबेदार मुकुंद के परिवार से मिल सांत्वना दी राजद नेत्री
करपी।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बम्भई गांव निवासी सेना में तैनात शहीद सूबेदार मुकुंद कुमार लेह लद्दाख में भारत माता के सुरक्षा में तैनात थे. बृहस्पतिवार को सुबह मुकुंद की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका. वे हमेशा हमेशा के लिए भारत माता के लिए प्यारा हो गए. साथ ही इंटवा गांव में पिता पुत्र की आकस्मिक निधन के बाद उनके घर पहुँचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अईयारा पंचायत की मुखिया सह राजद नेत्री किरण देवी ने पहुंचकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद कुंदन को हमेशा याद किया जाएगा. मौके पर युवा नेता प्रवीण कुमार, छात्र नेता रवि रंजन कुमार,अभय यादव, मिना सिंह, भूषण कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
