Thursday, October 20, 2022

वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ दिया धरना

वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ दिया धरना


 कलेर से नौशाद अहमद की रिपोर्ट

कलेर प्रखंड के सकरी खुर्द पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया व उनके संरक्षक द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पंचायत के कई वार्ड सदस्य प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मुखिया  व उनके संरक्षक द्वारा अवैध रूप से कार्यकारणी का गठन कर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बीपीआरओ व बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड सदस्य धनंजय गिरे, आकृति कुमारी शांति देवी ने बताया कि मुखिया द्वारा पंचायत के विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही मुखिया के संरक्षक द्वारा वार्ड सदस्यों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। वार्ड सदस्यों ने बताया कि इस सम्बंध में विगत 13 अक्टूबर 2022 को उनलोगों द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया व उनके संरक्षक की मनमानी से अवगत कराया गया था। बावजूद अभी तक इस सम्बंध में हुई कार्रवाई से उन्हें अवगत नहीं कराया गया है। इसे लेकर वार्ड सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है। वही मौके पर उदय ठाकुर वार्ड नंबर 11 भीम विश्वकर्मा वार्ड संख्या 10 रंग विजय कुमार वार्ड नंबर 8 नितीश कुमार वार्ड नंबर 7 आकृति कुमारी वार्ड नंबर 2 धनंजय गिरे वार्ड नंबर 1 मौजूद रहे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...