Friday, October 7, 2022

जयकारों के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जयकारों के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन


 करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट


करपी ।पुरानी बाजार इमामगंज ठाकुरवाड़ी बजरंग दल नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव  सह समाजसेवी डॉक्टर ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित के नेतृत्व में देवी देवताओं की झांकी प्रस्तुत की गई. इस मौके पर डॉ. ज्योति ने कहा कि जिस प्रकार बेटियां अपनी ससुराल से मायके आती हैं और कुछ समय रहने के बाद पुन: अपने ससुराल चली जाती है. उसी प्रकार मां दुर्गा अपने मायके अर्थात धरती पर आती हैं और 9 दिन रुकने के बाद पुन: अपने पति के पास कैलाशधाम चली जाती हैं. बेटी को विदा करते समय कुछ खाने-पीने का सामान, श्रृंगार का सामन, वस्त्र आदि दिए जाते हैं, उस प्रकार माता की प्रतिमा के विसर्जन के समय एक पोटली में यह सभी सामान बांधकर उनके साथ ही विसर्जन किया जाता है. झांकी पंडाल स्थल से शुरू होकर कोचहसा मोड़ होते हुए हनुमान मंदिर चौक मुंगीला मोड़ से लौटकर इमामगंज सूर्य मंदिर स्थित भैसासुर पुल के पंसाला में मां दुर्गा के प्रतिमओं विसर्जन किया गया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...