Friday, October 7, 2022

अरवल में कल जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा

अरवल में कल जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट


अरवल, रविवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी को सफल बनाने और शांति ढंग से निकालने के लिए खानकाह शमसिया मे एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुस्लिम धर्मगुरु पीर साहब शाह केशर अनवर ने किया, बैठक में निर्णय लिया गया डीजे  जुलूस  में नही रहेगा, ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मोहम्मदी  मदरसा शमशुल उलूम  से प्रार्थना सभा होकर निकलेगी,  कुरैशी मोहल्ला से शाही मोहल्ला, पुरानी अरवल, फरीदाबाद , उमैराबाद, सिपाह, एन एच 139 औरंगाबाद मार्ग होते हुए सदर ब्लॉक होते हुए मदरसा शमशुल  उलूम वापस आकर समापन हो जाएगी, बैठक में शाह केशर अनवर,  मदरसा शमशुल उलूम के अध्यक्ष एस एम मुजफ्फर आलम शाही, हजरत मौलाना अरशद शमशी ,जमील अख्तर,शाह असगर हुसैन,हाफिज फैजान,हाफिज शहबुद्दीन, मोo खालिद हुसैन, मो अकरम, मो अतुल्लाह, हाफिज दानिश  ,शाह दानिश हुसैन, मो अकमल, वगैरह शामिल थे ,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...