पुलिस ने तेलारी से ओवरलोडेड अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त। साथ ही तीन ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध चेनारी थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी के क्रम मे प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर तेलारी से तीन ओवरलोडेड अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ 1.राजेश कुमार पिता बहादुर पासवान सा○ पतरियां 2. सुभाष कुमार पिता मोहन बिंद सा○ नवघड, दोनो थाना भगवानपुर, 3. इंदु राम पिता नंदु राम सा○ मझियांव थाना बेलाव सभी जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया। सभी का मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने दी।
