जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम " दक्ष " प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक बैठक आयोजित
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम(रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार पटना, के तत्वाधान में जिला प्रशासन रोहतास द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम " दक्ष " प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक की गई जिसमें विकास आयुक्त रोहतास, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, रोहतास, सिविल सर्जन, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, रोहतास, अंचलाधिकारी सासाराम एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सभी खेलों के जिला स्तरीय अध्यक्ष/ सचिवों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम प्रतियोगिता को आयोजित कराए जाने हेतु सभी बिंदुओं पर विचार- विमर्श किया गया। विमर्शोंपरांत निम्नांकित निर्देश दिया गया:-
1. जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम " दक्ष " प्रतियोगिता आयोजन हेतु दिनांक 16/ 17 एवं 18 जनवरी 2023 को तिथि निर्धारित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी को अग्रेतर तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
2. प्रखंड स्तर पर खेल कार्यक्रम
" दक्ष " प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु राशि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए उसका सही-सही उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
3. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर पर खेल आयोजन की तिथियों का निर्धारण कर उपलब्ध करायेंगें तथा सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में खेल आयोजन के अंतिम तिथि को उपस्थित रहेंगे।
4. उक्त सभी खेलों से संबंधित प्रतियोगिता आयोजन कराने हेतु उच्च विद्यालय चौखंडी चिचौली एवं फजलगंज स्टेडियम में कराए जाने का निर्णय लिया गया।
5. उक्त सभी प्रतियोगिताओं का सफल क्रियान्वयन कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
6. जिला खेल पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजन से संबंधित सभी जानकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

