लड़की को भगाने के मामले में एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर से बिहार रिपोर्टर दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
रामपुर प्रखंड(कैमूर):- करमचत थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव से एक मामला सामने आया था अंतर्जातीय लड़की को शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगाने के मामले में करमचट पुलिस ने पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। तेंदुआ गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया कि गांव के ही एक युवक उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर घर से ले गए।
उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारों को फोन कर खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के तत्परता से डीआईओ के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर वाड़ी नागपुर महाराष्ट्र से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लड़की को कुशल बरामद कर लिया गया आरोपी के के खिलाफ धारा-366 /A/के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लड़की को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा


