Thursday, January 12, 2023

पटना के नौबतपुर में मिनी पिस्टन गन बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन भारी मात्रा में गन बनाने के सामान जप्त, चार गिरफ्तार

 पटना के नौबतपुर में मिनी पिस्टन गन बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन

भारी मात्रा में गन बनाने के सामान जप्त, चार गिरफ्तार

 नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट

 पटना के नौबतपुर में पुलिस ने गुरुवार को मिनी पिस्टन गन बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने एक घर से गन बनाने की भारी मात्रा में औजार को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोग कई मामलों के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है जिन लोगों ने इनसे मिनी गन और हथियार सप्लाई किया है।
बताते चलें कि नौबतपुर पुलिस को बुधवार को यह सूचना मिली थी कि शेखपुरा में अवैध हथियार बनाने की मिनी गन फैक्ट्री चल रही है। गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना प्रभारी, पिपरा थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल के साथ जब शेखपुरा गांव में छापेमारी की गई तो पुलिस ने वहां से 2 लोगों को सोनू कुमार एवं संजीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया गया कि राधेश्याम कुमार उर्फ धीरू यादव एवं संजीत कुमार उर्फ नितीश उर्फ मंत्री हथियार बनाने एवं मरम्मत करने का काम किया करते थे। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर एक घर से बेस मशीन,हेक्सा ब्लेड फ्रेम, बैरल का खोखला रेड, गुना काटने वाला उपकरण,छोटा बड़ा रेती, छोटा बड़ा छेनी, हथौड़ी, चुम्मा, पेचकस, इलेक्ट्रिक कटर बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार लोग पूर्व में भी कई मामलों के वांछित रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। अब पुलिस उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है जिन लोगों के द्वारा इनसे आर्म्स खरीदी गई है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह सभी लोग देसी कट्टा एवं पिस्टन बनाने का काम किया करते थे और बाजार में इसकी सप्लाई 10,000 से 35000 के बीच करते थे। पुलिस का यह मानना है कि इस मामले में और भी कई लोग सनलिप्त हो सकते हैं। पुलिस उनका भी पता लगाने में जुट गई है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...