Friday, January 13, 2023

मकर संक्रन्ति पर कांग्रेस ने दिया चूड़ा दही का भोज

मकर संक्रन्ति पर कांग्रेस ने दिया चूड़ा दही का भोज 


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में मकर संक्रांति के पूर्व बेला पर चुड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया,  जिसमें  सभी राजनीतिक दल के नेतागण, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों सहीत अधिवक्ता संघ, चैम्बर बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में अरवल वासी बिभिन्न तरह के ब्यंजनो का सामुहिक रूप से आनंद लिए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया. डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अरवल में यह सामुहिक भोज का आयोजन कर के महागठबंधन के सभी नेताओं को एक जगह एक साथ बैठाने का काम किया गया है..ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, जिला पार्षद कांग्रेस नेता रंजन यादव, जिला पार्षद शाह शाद, जिला पार्षद ऋषिकला , राजद जिलाध्यक्ष जगजीवन राम, राजद के रामाशीष रंजन, भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, भाकपा नेता सुशील कुमार, माकपा नेता, रामेश्वर चौधरी, अभय यादव, शम्भु यादव, मो. कमालउददीन, शाह मुमताज, मंटू मल्होत्रा, सुनील यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिधासागर सिंह, रामउदय उपाध्याय, दिग्विजय नारायण सिंह, भिखारी सिंह, मुन्ना पंडित, शमीम अहमद, अरुण निषाद, अख्तर सिरानी सहीत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण भी शामिल हुए, अंतिम समय में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्यक्ष  जमीला खातून, पार्षद नाजमा खातून, भी इस भोज में शिरकत कर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इस आयोजन के लिए बधाई दिए.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...