Friday, February 10, 2023

हसपुरा प्रखंड के कोइलवां ग्राम में समाज सेवी सेवा निवृत्त पंचायत सेवक रामेश्वर सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

हसपुरा प्रखंड के कोइलवां ग्राम में समाज सेवी सेवा निवृत्त पंचायत सेवक रामेश्वर सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
     
      कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सिंह की प्रतिमा पर सैंकड़ों लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 
            

   हसपुरा प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष जय कृष्ण पटेल ने कहा रामेश्वर बाबू सेवा काल से लेकर सेवा निवृत्ति काल तक समाज के प्रति समर्पित रहे थे। उनकी यह धारणा रही थी कि व्यक्ति का विकास समाज विकास में ही संभव है। उनके सामाजिक योगदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।
            धर्म पत्नी राजरानी देवी,सुजान्ती देवी, नीरज कुमारी,प्रियंका कुमारी, प्रो.अलखदेव प्रसाद अचल , यमुना प्रसाद सिंह,रवीन्द्र सिंह,करमु यादव,ग्रिजेश कुमार, धनंजय सिंह, प्रवीण कुमार पटेल,विजय सिंह,कमेन्द्र कुमार,जय राज कुमार,छोटु कुमार, राकेश सिंह, कौशल सिंह,गोलू कुमार, ने भी रामेश्वर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...