Wednesday, April 5, 2023

पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सासाराम शहर में बीते रात फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से संवाद किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सासाराम शहर में बीते रात फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से संवाद किया गया


रोहतास:- दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


सासाराम (रोहतास) जिलान्तर्गत विधि–व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। उपद्रवी व असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर है, ऐसे लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अभी तक गिरफ्तारियों की संख्या 57 हो गई है।सभी 93 चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारी चौबीस घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसमें महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। प्रभावित इलाकों में वरीय दण्डाधिकारियों के नेतृत्व में गश्ती जारी है। सभी 48 वार्ड में वार्ड सद्भावना समिति का गठन करते हुए इसके साथ पदाधिकारी, कर्मियों तथा पुलिस बल को संबद्ध कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा लागातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है तथा असुरक्षा की भावना को दूर करने एवं विश्वास बहाली के लिए आम जनों से वार्ता किया जा रहा है। अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी क्षेत्र भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से सतत् संवाद स्थापित किया जा रहा है। विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांति व्यवस्था कायम रखने में आम जिला प्रशासन द्वारा उनका आभार व्यक्त किया जाता है। जिला प्रशासन आम सहयोग का आकांक्षी है, साथ ही निवेदन है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें। जनों के सहयोग हेतु जनों से आगे भी इसी सहयोग का आकांक्षी है, साथ ही निवेदन है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...