Wednesday, May 3, 2023

भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत।

भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत। 


सासाराम संवाददाता नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास) शहर में महाधरना में आने के क्रम में  बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी  का स्वागत  भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के  नेतृत्व में सैकड़ों  युवा धर्मशाला चॉक पर गाजे बाजे के साथ किया गया साथ मे फ़ूलों की वर्षा की गई। उसके बाद धरना स्थल तक कार्यकर्ता नारे लगाते हुए   साथ आय। स्वागत में इंद्रजीत सिंह, चंदन तिवारी, मोनू पांडे, प्यारे ओझा, गोलू, मनीष, रवि, पंकज तिवारी, अजित यादव, सनी देवल, संतोष सिंह, विवेक, अंबुज सम्राट,सूरज, बिट्टू जी, अनु , विजय कुमार,अनुज, मोहन, सुंदर, दिवाकर, शिव, विधा , नीतीश, पीयूष, टुन्ना, मुन्ना, शक्ति, प्रनव,देव, बृजबिहारी, दीप, रेणु सिंह, दिलशान, सोनू, चन्द्रभूषण, काजू, जीवन दीप सहित अन्य लोग मौजूद थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...