Friday, May 5, 2023

सीपीआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ, देश बचाओ पदयात्रा निकाला

सीपीआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ, देश बचाओ पदयात्रा निकाला


नासरीगंज से वर्षा भारद्वाज की रिपोर्ट

नासरीगंज(रोहतास):-प्रखण्ड के आदर्श ग्राम अमियावर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अंचल परिषद नासरीगंज के द्वारा अंचल सचिव सह पूर्व मुखिया कॉमरेड सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर "भाजपा भगाओ, देश बचाओ" पदयात्रा निकाला गया।यह पद यात्रा अमियावर गांव से निकल कर नासरीगंज मुख्य बाजार में लोगों की जन समस्याओं को सुनते हुए तालाब स्थित शहीद कॉमरेड केशव सिंह स्मारक के पास सभा में तब्दील हो गया।जहां कार्यकर्ताओं ने का०केशव सिंह के स्मारक पर फूलमाला पहनाकर केंद्र विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए बिहार राज्य परिषद के सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली मोदी की सरकार देश को फासीवादी रास्ते पर ले जा रही है और देश के अंदर जात-धर्म और मजहब के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है।पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में पद यात्रा के माध्यम से लोगों की जन समस्याओं को एकत्रित करने के साथ-साथ सत्याग्रहियों की सूची तैयार कर आगामी 09 जून को सासाराम जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान भारी संख्या में चलने का आह्वान किया।इस पदयात्रा में कॉ०पूर्व मुखिया अयोध्या प्रसाद, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, रविकांत कुमार, राम केश्वर सिंह, गंगा राम, केदार सिंह, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, उदय नारायण पासवान, विजय राम, हरि नाथ राम, मणि शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...