Thursday, February 2, 2023

शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती मनाई गई गरीबों के मसीहा थे शहीद जगदेव बाबू रामचंद्र

शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती मनाई गई



गरीबों के मसीहा थे शहीद जगदेव बाबू    रामचंद्र


कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

कुर्था अरवल शहीद जगदेव प्रसाद के 101 वी जयन्ति के अवसर पर  शोषित समाज दल के तत्वाधान में प्रखण्ड कार्यालय के मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जगदेव मेला  का विधिवत शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन शोषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने किया ।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद जगदेव बाबू गरीबों के मसीहा थे आज उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत गरीबों की हक हुकूमत की लड़ाई लड़ते-लड़ते उन्होंने इसी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में अपनी जान कुर्बानी दे दिया  । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कटियार ने  वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसान गरीब मजदूर विरोधी है ।यह सरकार पूंजीपतियों के  लिए कार्य कर रही है ।जिसका परिणाम है कि देश की अधिकांश आबादी के हकों की हकमारी कर रही है इस सरकार से किसान मजदूर और निम्न वर्ग वाले लोगों को लोगों का भला नहीं होने वाला है। वही सरकार आरएसएस के एजेंडा को लागू करने की षड्यंत्र कर रही है और देश मे भगवाकरण करना चाहती है, लेकिन उनका मंसूबा कभी कामयाब नही होगा।इसके पश्चात मेला का मुख्य आकर्षण पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी का उद्घाटन अर्जक संघ के शिवनंदन प्रभाकर ने किया।
मेला उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की।
उद्घाटन सत्र को  शोषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल, टी एस राही, राकेश कुमार अमरजीत कुशवाहा, बृजनंदन सिंह,निर्भय कुमार, दीपू कुशवाहा, रामविलास  प्रसाद आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व शोषद के कार्यकर्ताओं ने कुर्था में एक विशाल जुलूस भी निकाली जो शहीद स्थल से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पुनः शहीद स्थल पर पहुंची । जहाँ शोषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्मारक स्थल पर पार्टी का झंडा फहराया। मेला के प्रथम दिन  ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेला में दर्जनों प्रकार के झूले के साथ मीना बाजार लगा हुआ है ।जिसमे भारी भीड़ देखी जा रही है।

अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी 

अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल आपने मंदिर, कोर्ट कचहरी और पंचायत में शादी होते तो देखा होगा लेकिन अरवल में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए लोगों को भीड़ जुट गई. फिल्मी तरीके से दोनों की शादी हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि अस्पताल के बेड पर प्रेमी जोड़े की अजीबोगरीब शादी हुई. मामला अरवल जिले के सदर अस्पताल का है. जहां एक युवक युवती ने अस्पताल के बेड पर ही शादी रचाई है. पहले दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर भरा इस अनोखी शादी में अस्पताल के कर्मी और मरीज बराती बने थे. इस अनोखी शादी की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है.

घूमने के दौरान हो गए दुर्घटना का शिकार 

दरअसल ठाकुर बिगहा गांव का रहने वाला नीरज कुमार अपनी प्रेमिका कौशल्या कुमारी को बाइक पर बैठाकर बैदराबाद बाजार घुमाने आया था तब ही घर लौटने के दौरन उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों प्रेमी जोड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इसके बाद इनकी प्रेम कहानी की भनक उनके परिवार वालों को भी लोग गई. घटना के बाद दोनों के ही परिजन अस्पताल में पहुंच गए.

सात दिन के प्यार में लिया शादी का फैसला, बर्थडे पार्टी से शुरू हुई लव स्टोरी

परिजनों ने अस्पताल में ही करा दी दोनों की शादी  दोनों की स्थिति को देखते हुए पहले तो दोनों का इलाज करवाया गया. उसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने परिवार के सामने ही शादी करने का फैसला कर लिया. आपको बता दें कि युवक-युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और घरवालों को बिना बताए चोरी-छिपे मिलते थे. बुधवार की देर शाम भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों जख्मी हो गए. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही दोनों के परिजनों को इनकी प्रेम कहानी का पता चला जिसके बाद परिजनों ने दोनों की अस्पताल में ही शादी करा दी.

चेनारी थाना में पदस्थापित एसआई को सेवानिवृत्त होने पर मिली भावभीनी विदाई

चेनारी थाना में पदस्थापित एसआई को सेवानिवृत्त होने पर मिली भावभीनी विदाई


चेनारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


चेनारी थाना में पदस्थापित एसआई संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे बुधवार की रात भावभीनी विदाई दी गई। सादगी के साथ आयोजित विदाई समारोह में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार सर्किल इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल, एसआई पंकज कुमार, 
नेहा कुमारी, एएसआई प्रदीप कुमार सिंह, रामविलास रंजन, जगत नारायण हरिजन, चन्द्रलाल राय, गोपाल मंडल, विजय राम, पिएसआई कुन्दन कुमार, सुचता कुमारी सहित चेनारी थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
समारोह में पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र, गुलदस्ता एवं उपहार देकर सम्मानित किया और 
  उनके उज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की। मौके पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा की संजय सिंह एक कर्तब्य और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
उन्होंने ने कहा कि पुलिस सेवा में श्री संजय सिंह जी 40 साल 3  महीना बिताए है और सेवानिवृत्त होकर हम सबों से विदा ले रहे है। सर्किल इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल ने भी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस परिवार को उनकी कमी खलेगी। विदाई की बेला पर बोलते हुए संजय कुमार सिंह ने भी कहा कि रोहतास जिला में उन्हे जो प्यार और स्नेह मिला है उसे वह कभी भूला नही पाएंगे। जिले में काम करने के क्रम में उन्हे काफी कुछ सीखने को भी मिला। उन्होने ने कहा कि रोहतास जिला के चेनारी थाना से विदा होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मौके पर मीडिया जगत के कई पत्रकार उपस्थित थे। चेनारी से Republic Live News के लिए ब्यूरो चीफ रोहतास दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के मोना गांव से 4 लड़किया एक जनवरी को हुई थी गायब। रोहतास पुलिस की तत्परता के कारण बरामद

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के मोना गांव से 4 लड़किया एक जनवरी  को हुई थी गायब। रोहतास पुलिस की तत्परता के कारण बरामद


रोहतास: दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


नासरीगंज (रोहतास) जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मोना गांव के एक हीं मोहल्ले के 4 लड़कियां जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष से  से लेकर 11 वर्ष के बीच है  ।खेत पर जाने के बहाने गायब हो गई थी । घटना 1 फरवरी के दिन की है । रोहतास पुलिस के तत्परता के कारण उसी रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरामद कर ली गई 

रोहतास पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नासरीगंज थाना क्षेत्र के  मोना गांव से गत 1 फरवरी को करीब  2:30 बजे दिन में चारों लड़कियां खेत में जाने के बहाने घर से निकल गई। लेकिन  वापस घर घर रात में नहीं आई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली ।पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा एसडीपीओ बिक्रमगंज तथा नासरीगंज थानाध्यक्ष घटनास्थल पर जाकर मुआयना किए। जिसके बाद एसपी द्वारा एसडीपीओ बिक्रमगंज एवं थाना अध्यक्ष नासरीगंज के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई  ।इसके अलावा वितंतु  से जिले के  सभी थानों को इसकी सूचना  दे दी गई ।उसी रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना पुलिस द्वारा करीब 11:30 बजे रात में रोहतास पुलिस को सूचना दी गई कि   बारुण बस स्टैंड से से चार  लड़कियों को बरामद किया गया है। जिसके बाद रोहतास पुलिस महिला आरक्षी के नेतृत्व में चारों लड़कियों को  बारुण थाना से अपने हवाले ली। जिसके बाद उन लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ की  ।पूछताछ के बाद उन्होंने उन्होंने बताएं की उनके द्वारा नासरीगंज से बस पकड़ कर  डिहरी  आ गई ।फिर डेहरी से बस पकड़कर  बारुण चली गई ।उनके द्वारा कोई हुमन ट्रैफकिंग की बात नहीं बताई गई है। इस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

धूमधाम से मनाया गया जगदेव प्रसाद की जयंती

धूमधाम से मनाया गया  जगदेव प्रसाद की जयंती


चेनारी से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) चेनारी डाक बंगला परिषद के मैदान में आयोजित जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई जिसमें भारी संख्या में  लोग मौजूद रहे  जयंती समारोह की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुशवाहा ने की .
  जगदेव प्रसाद के जयंती समारोह मनाई गई. सबसे पहले जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई.धर्मेंद्र कुशवाहा  ने कहा कि शहीद जगदेव गरीबों की मसीहा थे. गरीबों के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन प्रयास किया.उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेकर वे हमेशा शोषितों के लिए आवाज उठाते रहें. जगदेव बाबू समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे.यही कारण है कि उन्हें बिहार लेनिन कहा जाता है. जगदेव प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सिख लेने की बात कही.कहा कि शहीद जगदेव हमेशा समाज को एक सूत्र में बांधन का प्रयास करते रहें. हरिद्वार शर्मा  ने कहा कि जगदेव बाबू समाज के शोषितो और पिछड़ों के मसीहा थे.उनकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नही जायेगी. सहित कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखें जयंती समारोह में रामजगा पाल, हरिद्वार शर्मा,हिरा शर्मा, महेंद्र सिंह, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, रामानंद सिंह,मोटू रराम डॉ विजय शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Wednesday, February 1, 2023

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी समेत वार्डवासियों में हर्ष व उत्साह का माहौल दिखा.



 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी समेत वार्डवासियों में हर्ष व उत्साह का माहौल दिखा. 


बिहार संवाददाता आजाद खान की रिपोर्ट

वैशाली लालगज नप के वार्ड संख्या 04 के वार्ड प्रतिनिधी दिग्विजय चौरसिया सह समाजसेवी को लालगंज प्रखंड और नप क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधी के सांथ उन्हें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी समेत वार्डवासियों में हर्ष व उत्साह का माहौल दिखा.
इसकी जानकारी पार्टी के आधिकारिक लेटर पत्र से हुआ है.जिसमे दिग्विजय चौरसिया को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश महासचिव के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
वही बीते 27 जनवरी को जिलाधिकारी को लिखे अपने पार्टीपत्र मे पशुपति कुमार पारस ने दिग्विजय चौरसिया को लालगंज प्रखंड एवं लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में अपना सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने की सूचना दी है. जिसको लेकर बुधवार को लालगंज के वार्ड 04 स्थित आवास पर इस उपलक्ष्य में सम्मान समारोह में प्रदेश से आए दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा और प्रदेश के संगठन सचिव नकुल जी ने बारी बारी से आधिकारिक पत्र देकर दिग्विजय चौरसिया को उनका कार्यभार सौंपा,और उन्हें दायित्व के सांथ अपना कार्य निर्वहन पूरी ईमानदारीपूर्वक करने की बात कही.जहां कार्यक्रम में दिग्विजय चौरसिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय पत्रकारो और अधिकारी समेत अन्य कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को अंग वस्त्र और फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया.और बड़े बुजुर्गों काआशीर्वाद लिया.श्री चौरसिया ने नगर विकास के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराई.और अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला योगेंद्र शुक्ला जी को लालगंज की धरती बताते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.उनकी जीवनी शिक्षा में शामिल किए जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया और सराहनीय बताया.वही कार्यक्रम में वार्ड संख्या 4 के पार्षद बबीता कुमारी,मनीष कुमार,नीरज कुमार,सुजीत कुमार,चंदन कुमार,डॉ भोला साह,अविनाश मिश्र,अनूप नारायण शर्मा,उपेंद्र शर्मा,महेश भगत,मुकेश पासवन,शारदानंद सिन्हा,कांग्रेसी पासवन आदि लोग शामिल है.

*आगामी 16 मार्च को देश के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष किया जायेगा प्रदर्शन*

*आगामी 16 मार्च को देश के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष किया जायेगा प्रदर्शन*


कैमूर/भभुआ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


 बिहार राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिए जा रहे वृद्धापेंशन ,विधवा व दिव्यांग पेन्शन की राशि चार सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार करवाने, वरिष्ठ नागरिकों की बन्द की गई रेल किराया रियायत को पुर्व की भांति पुनः बहाल कराने के लिए नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने शहर में सड़क मार्च कर सम्बंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौपा। संगठन के बैनर तले सैकड़ो वरिष्ठ नागरिकों ने जगजीवन स्टेडियम से जुलूस निकाल प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को मांगपत्र सौपकर मुख्य बाजार में अपनी मांगो के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों का हुजूम समहणालाय पहुचा एवं जिलाधिकारी को मांगपत्र सौपा।कार्यक्रम का नेतृत्व करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया पांडेय ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों की पांच सुत्री लंबित मांगों को पुरा कराने के लिए आगामी 16 मार्च को देश के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। वही 17 मार्च को आठवां ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित की जाएगी। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन, सचितानंद सिहं, माया पांडेय, आर.पी.एलौन, धर्मराज पाठक,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,शिवमूरत सिहं,रामजी सिह,सूर्यनाथ सिह,अशोक श्रीवास्तव,रंगीलाल गुप्ता,जयकुमार सिह,वशिष्ठ चौबे,रंग बहादुर पांडेय,राजकिशोर त्रिपाठी,रामसोहर राम,रामजी राम,सीताराम सिहं,देवी बसन्ती त्रिपाठी सहित,डॉ. गुप्तेश्वर प्रसाद,अनिल तिवारी,रामचंद्र चंद्रवंशी, भगवत सिह, बिशम्भर तिवारी, मुन्ना तिवारी, गोधन सिहं, जयकुमार, अयोध्या सिह, शिवप्रश्नन सिहं, भरत साह, रामसागर पांडेय, शिवपूजन सिह, अनिल पांडेय, सरस्वती कुँवर, मूसा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आम बजट सन्तुलित बजट है: पूर्व जिला पार्षद

आम बजट सन्तुलित बजट है: पूर्व जिला पार्षद




अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी।सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी के द्वारा पेश किये गये आम बजट देश के सभी वर्गों के लिए संतुलित बजट है, खास कर मध्यम वर्ग को काफी राहत देने वाली बजट है। टैक्स स्लैब 7 लाख करने से मध्यम वर्ग और व्यवसाई वर्ग को काफी सहूलियत होगी।
उक्त बाते भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व करोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण मंदी के दौर से गुजर रहा है। वही भारत अब करोना जैसों वैश्विक मंदी से उबर चुका है। भारत का विकास दर 7% रहने का अनुमान है जो विश्व का सबसे तेज विकाश दर है, निचले तबके के लिए गरीब कल्याण योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड योजना और 3 साल तक भत्ता देने का एलान से युवा वर्ग लाभांभित होगा। वही आदिवासी लोगों के लिए एकलव्य विद्यालय में और 30800 शिक्षक भर्ती, आदिवासी गांव के विकास के लिए पंद्रह हजार करोड़ राशि की व्यवस्था की गई है तथा किसानों को आय दोगुनी करने के लिए बजट में कई ऐलान किए गए हैं, जिससे किसान और समृद्ध बनेंगे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार का बजट से समाज के सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे, यह देश के लिए संतुलित बजट है I बजट के प्रशंसा करने वालो मे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बंकटेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भारत यादव, मुकुल पटेल सहित कई भाजपा नेता शामिल हैं I

प्रशिक्षण का आयोजन

प्रशिक्षण का आयोजन 

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी  प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सांख्यिकी विभाग के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उदय कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को उप रजिस्ट्रार का दर्जा देते हुए संबंधित क्षेत्रों में होने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेवारी सरकार के द्वारा सौंपी गई है। इस कार्य में सेविकाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में सेविकाओं को सरकार के द्वारा इस संबंध में जारी किए गए सभी निर्देशों से अवगत कराया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी इस संबंध में अपनी समस्याएं रखी। सेविकाओं ने कहीं की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ओटीपी पंचायत सचिव के मोबाइल पर जाता है । पंचायत सचिव से ओटीपी की मांग करने पर वह नहीं बताते हैं ।इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों का फोन भी नही लगता है।इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बजट घोर निराशाजनक : कांग्रेस

बजट घोर निराशाजनक : कांग्रेस


अरवल सिराज अख्तर की रिपोर्ट


अरवल  केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि आज पेश किए गए बजट में आम लोगों के आंखों में धुल झोंकनेवाला है, इसमें कुछ भी नहीं है न ही मनरेगा का कोई जिक्र है और न ही श्रम वो रोजगार के बारे में बताया गया है, मंहगाई तथा बेरोजगारी पर भी कोई चर्चा नहीं किया गया है.जो लोग गरीबी से उपर उठाये गए थे उन्हें फिर से गरीबी में ढकेलने वाला है यह बजट. प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इस बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कुछ नहीं है खाता स्कीम की सीमा बढ़ाने से आम बुजुर्गों को लाभ नहीं है बल्कि रेलवे में छुट को समाप्त करके वरिष्ठ नागरिकों के साथ नाइंसाफी किया गया है.किसानो और महिलाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया है कुल मिलाकर महंगाई बढ़ाने और अडानी को बचाने, अडानी को लाभ पहुंचाने वाली है यह बजट, बजट को निराशाजनक बताने वालों में कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, संजय कुमार सिन्हा और प्रवक्ता मो जावेद अख्तर भी शामिल है

बजट नए भारत की नींव रखेगा, 130 करोड़ देशवासियों का जीवन खुशहाल करेगा- चितरंजन कुमार


बजट नए भारत की नींव रखेगा, 130 करोड़ देशवासियों का जीवन खुशहाल करेगा- चितरंजन कुमार 


अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट

अरवल पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने प्रेस बयान जारी कर आम बजट 2023- 24 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने जो बजट पेश किया है, वह अमृत काल में एक नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों का जीवन बेहतर और खुशहाल करेगा।
  ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के जरिए ‘जनभागीदारी’ की जरूरत को समझते हुए अमृत काल के लिए मजबूत वित्तीय क्षेत्र के साथ एक तकनीक-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाला यह बजट है । अमृत काल बजट – सप्तऋषि थीम पर आधारित है जिसमें 7 बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है । वे एक दूसरे के पूरक हैं और सप्त ऋषि के रूप में कार्य करेंगे। इनमें समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंच, अवसंरचना और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र इन मुद्दों का समावेश है। देश के विकास के लिए इन्फ्रॉस्ट्रक्चर विकास बेहद जरूरी है। सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा और खेती से जुड़े महत्वपूर्ण इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर किया गया निवेश मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही व्हिकल स्क्रैपिंग पॉलिसी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए अनेक नई योजनाओं जैसे 2200 करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर स्वच्छ योजना कार्यक्रम, वैकल्पिक उर्वरकों और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना का प्रावधान किया गया है. स्वास्थ्य बजट में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सरकार नया कार्यक्रम शुरू करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। देश की जनता खुश है, दुनिया की तुलना में भारत में महंगाई सबसे कम है । वर्ल्ड बैंक भारत की इकोनॉमी की तारीफ कर रहा है ।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा युवा नेता अमृत राज उपाध्याय

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...