Sunday, April 2, 2023

बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन की जमीन अधिग्रहण के लिए सह अति शीघ्र टेंडर प्रक्रिया चालू करने हेतु डीआरएम ऑफिस दानापुर 5 एवं 6 अप्रैल 2023 को दो दिवसीय सत्याग्रह एवं जन प्रदर्शन किया जाएगा--मनोज कुमार यादव


बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन की जमीन अधिग्रहण के लिए सह अति शीघ्र टेंडर प्रक्रिया चालू करने हेतु डीआरएम ऑफिस दानापुर 5 एवं 6 अप्रैल 2023  को दो दिवसीय सत्याग्रह एवं जन प्रदर्शन किया जाएगा--मनोज 
कुमार यादव 


अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

 अरवल डॉक्टर बी आर अंबेडकर वचनालय रेलवे संघर्ष समिति के अरवल के वरिष्ठ समाजसेवी राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी के  के अध्यक्षता में बैठक के आयोजन की गई जिसमें मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने  कहा कि 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल 2023 को दो दिवसीय सत्याग्रह डीआरएम ऑफिस दानापुर कार्यालय पर किया जाएगा मनोज सिंह यादव ने कहा कि बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन मैं अति शीघ्र कार्य लगाने एवं जमीन अधिग्रहण करने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार टालमटोल की प्रक्रिया को छोड़कर टेंडर की प्रक्रिया चालू करना चाहिए टेंडर की प्रक्रिया एवं जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू करने हेतु डीआरएम ऑफिस का घेराव किया जा रहा है आपको पता है कि  विधानसभा का घेराव  28 मार्च 2023 को किया गया एवं राजभवन जाकर राज्यपाल माननीय मुख्यमंत्री और माननीय उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया
9 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार के बजट सत्र में इस परियोजना पर चर्चा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार सरकार जमीन अधिग्रहण का प्रपोजल एवं सर्वे भेजें तो पैसा का कोई कमी नहीं है ज्ञातव्य है कि बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन समावेशी पर योजना है जो 42 वर्षों से लंबित है बिहार के तीन-तीन रेल मंत्री ताकतवर मंत्रालय लेकर बिहार में अनेकों परियोजना की है लेकिन यह मगध के क्षेत्र अरवल जिला ने आज तक रेलवे लाइन नहीं बनाने का काम किया श्री लालू प्रसाद ने 16 अक्टूबर 2007 को खानापूर्ति करके शिलान्यास करने का काम किया नीतीश कुमार ने धोखा दिया रामविलास पासवान भी रेलवे विभाग में मंत्री बंद कर अपने हाजीपुर में ध्यान दिया लेकिन अरवल में ध्यान नहीं दिया आज अरवल के सभी जनता गण का एक ही मांग है कि  बिहार के अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन को चालू करो
पूरे मांग पर सभी चौक चौराहा पर मात्र 20 करोड़ राशि मिला इसलिए केंद्र सरकार की भी प्रतिरोध मार्च निकाला गया 9 वर्षों से आंदोलन जा रही हैं और लगातार जन आंदोलन और जन संघर्ष किया जा रहा है  बैठक को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने कहा कि रेलवे लाइन के लिए संघर्ष जारी है और जारी रहेगा  में जयप्रकाश नारायण सिन्हा चंदन कुमार अखिलेश कुमार मिथिलेश कुमार शिव कुमार चंद्रवंशी दिलीप राम धनंजय कुमार राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी मंटू यादव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह धनंजय कुमार सिंह अवधेश प्रसाद सिंह एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे

पाइस मिशन स्कूल के प्रांगण मे वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

पाइस मिशन स्कूल के प्रांगण मे वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित


अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट




अरवल पाइस मिशन स्कूल के प्रांगण में आज वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया इस वर्ष यू के जी के सभी बच्चों के लिए ग्राडूसन कार्यक्रम किया इस कार्यक्रम में सभी यू के जी के बच्चे को ब्लैक ग्राउंड एवं ब्लैक हेट के साथ उनका परिणाम का वितरण किया
गया इस कार्यक्रम का मकसद छोटे बच्चों का मनोबल को बढ़ाना एवं उनके लिए उज्जवल भविष्य के लिए कामना करना इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अरवल शिवचंद बैठा जी भी उपस्थित थे बैठा जी ने संबोधित करते हुए बच्चों को कहा कि आज के छोटे-छोटे बच्चे देश के भविष्य का है इनको जिस तरह से तराशा जाए उसी तरह से देश भविष्य का निर्माण होगा साथ में आने वाले बच्चों को नए सत्र के शुभकामनाएं दी विद्यालय का निर्देशक राजकुमार ने कार्यक्रम में बताया कि से बच्चे का परिणाम उनके आने वाले भविष्य का निर्धारण करता है वह परिणाम सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं अपूति विद्यालय के लिए एक आईना होता है अच्छे परिणाम के लिए सभी बच्चे को इच्छा होती है यही नहीं अभिभावक भी चाहते हैं के उनके बच्चे का परिणाम सबसे बेहतर हो लेकिन विद्यालय के द्वारा हमेशा से गुणवत्ता के अनुसार उनके परिणाम घोषित की जाती है इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक राजकुमार प्राचार्य श्रीमती सोनम मिश्रा  कोऑर्डिनेटर प्रेम राजवंश एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे

वार्ड नंबर 14 में फिसदी घरों में नल जल का पानी नहीं मिलता

वार्ड नंबर 14 में फिसदी  घरों में नल जल का पानी नहीं मिलता 

करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी किंजर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में लगभग पचास फ़ीसदी घरों में नल जल का पानी नहीं आपूर्ति की जाती है किंजर पंचायत का वार्ड नंबर 14 लगभग एक किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ है किंजर पुनपुन नदी पुल के पूरब तथा एनएच 110 से दक्षिण यह वार्ड शुरू हो जाता है जो किंजर उच्च विद्यालय के खेल मैदान के पास तक जाकर सीमा समाप्त होती है पूर्व वार्ड सदस्य राजकुमार प्रसाद ने बताया कि इस वार्ड में एक जल मीनार बनाया गया है जिससे पूल से लेकर पईन के पश्चिम तक पानी आपूर्ति की जाती है इस वार्ड में दो और जल मीनार की आवश्यकता है तब पूरे लोगों के घर घर में पानी की आपूर्ति की जा सकती है एक जल मीनार किंजर कुर्था रोड एसएच 69 से पुरब और एक पईन के पूरब एसबीआई शाखा के पास जल मीनार बनाना होगा वही इस संबंध में वार्ड नंबर 14 निवासी मेडिकल दुकान चलाने वाले पंकज कुमार मिश्रा पंकज ओझा का कहना है कि हमारा घर वार्ड नंबर 14 में है नल जल योजना से कब तक वंचित रहता है यह तो पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर निर्भर करता है

अरवल में नजायज नर्सिंग होम एवं लैब,अल्ट्रासाउंड की भरमार

अरवल में नजायज नर्सिंग होम एवं लैब,अल्ट्रासाउंड  की भरमार


अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल  नजायज नर्सिंग होम एवं लैब, अल्ट्रासाउंड की भरमार है जिससे इलाज कराने से लेकर गलत रिपोर्ट मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा है  अरवल में दर्जनों नर्सिंग होम एवं लैब बिना रजिस्ट्रेशन के नजाईज ढंग से चला रहा हैं, बिना रजिस्ट्रेशन के यहां तक की नर्सिंग हम सरकारी हॉस्पिटल के एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम के बोर्ड पर नाम अंकित की जाती है  डॉक्टरों को इलाज के लिए नर्सिंग होम के संचालन अधिकांश सरकारी डॉक्टर ही करते हैं और सरकारी हॉस्पिटल से मरीज को बहलाने -फुसलाने के लिए दलाल छोड़े हुए हैं इसमें दलाल के रूप में आशा कार्यकर्ता ही दलाली करती है जो दलाल भोले भाले  मरीज के परिजनों को फंसा कर नर्सिंग होम में इलाज करवाने के लिए लाते हैं और उसके बदले दलाल को कमीशन देते हैं ,जिससे अरवल में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, एक दर्जन से अधिक आशा कार्यकर्ताओं का कई नर्सिंग होम से जुड़ी हुई है जब सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा मरीजों को कहा जाता है कि इसका इलाज सदर अस्पताल में नहीं हो सकता है तो उस मरीज के परिजनों के आशा कार्यकर्ता के द्वारा अरवल के प्राइवेट नर्सिंग होम में  बहला-फुसलाकर भर्ती करा दिया जाता है, अल्ट्रासाउंड वालों के द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने वाले  मरीजों को जिंदा बच्चा को कहता है कि बच्चा मर गया है यह कह कर डरा दिया जाता है कि ऑपरेशन करके बच्चा को निकलवाई है इतना डरा देता है कि लोग प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन करके बच्चा को करवाते हैं उसके बदला नर्सिंग होम वाले हैं अल्ट्रासाउंड वाले को पैसा देते हैं , अरवल सदर अस्पताल में  तैनात एन सी डी ओ अरबिंद शर्मा ने जिले में अल्ट्रासाउंड का संचालक करने वाले के यहां औचक निरीक्षण करके छापामारी नहीं करने से प्रतीक होता हैयहां तक की शहर तेलपा में निजी अल्ट्रासाउंड खुलवाने के लिए इन्होंने फीता काटकर संचालन किया l अल्ट्रासाउंड चलाने वाले संचालक के द्वारा उसके बदला रुपया पहुंचाया जाता है  कि दुकानों में छापामारी नहीं किया जाए, अरवल में कितना ऑथराइज अल्ट्रासाउंड चल रहा है और कितने नजायज है इसका आकलन लगाना मुश्किल है अरवल में  थायरोकेयर नाम से कई लैब है, एक लैब अधिकृत हैं बाकी सब फर्जी है जो खुलेआम बोर्ड लगाकर  डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों को लूट रहे हैं, इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता मो मुजाहिद हुसैन ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत भेजकर नजायज ढंग से चल रहे नर्सिंग होम एवं लैब को बंद कराने की लिखित आवेदन दिया है l

पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को उर्स मेला में असामाजिक तत्व पर नजर रखने की निर्देश दिया

पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को  उर्स मेला में असामाजिक तत्व पर नजर रखने की निर्देश दिया


अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह का दो दिवसीय उर्स  प्रारंभ हुआ जिस में दोनों समुदाय के श्रद्धालुओं हजरत मखदूम साहब की दरगाह पर पहुंचकर अपनी अपनी मन्नत को लेकर हाजिरी लगाया और अपने देश में अमन तरक्की की दुआ किया, जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, मखदुम साहेब  के मजार पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी  सदर थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह पहुंचकर पहुंचकर  जायजा लेने के बाद एस पी विभिन्न तरह कि सुरक्षा से संबंधित  थाना अध्यक्ष को आदेश दिया, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने सख्त आदेश दिया है कि असामाजिक तत्व पर गहरी नजर रखें मेला में बदमाशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, बताते चलें कि जिला प्रशासन के तरफ से पूर्व में पानी का टैंक लोरी पेयजल की व्यवस्था  एवं अस्थाई शौचालय बनाया जाता था  लेकिन इस बार जिला प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं करने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

गलत ढंग से न्यायालय का बहाना लेकर लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दिया. डॉ धनंजय शर्मा

गलत ढंग से न्यायालय का बहाना लेकर लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दिया. डॉ धनंजय शर्मा



अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल राहूल गांधी  को गलत सजा देने एंव उनकी संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर अरवल जिले के सभी प्रखंडों में प्रेसवार्ता किया गया. अरवल सदर प्रखंड में आयोजित प्रेसवार्ता को प्रखंड अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी और प्रभारी श्रीमती लालमणी भारती ने संबोधित किया. कुर्था, करपी, कलेर और सोनभद्र बंशी सुर्यपुर प्रखंडों में कल ही प्रेसवार्ता किया गया है, आज अरवल सदर प्रखंड में कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में प्रेसवार्ता किया गया. 
           सभी प्रखंडों में आयोजित प्रेसवार्ता  को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से इतना डर गई है उन्हें गलत ढंग से न्यायालय का बहाना लेकर लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दिया.  भारत के इतिहास में आज तक मानहानि के मुकदमे में किसी भी नागरिक को किसी सांसद बिधायक को तो छोड़ ही दीजिए किसी भी आम नागरिक को भी 2 साल का जो अधिकतम सजा है मानहानि के मामले में किसी को नहीं मिला है लेकिन मोदी सरकार ने विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए, दबाने के लिए अपने मित्र गौतम अडानी को बचाने के लिए राहुल गांधी जी का लोकसभा की सदस्यता को समाप्त कराने के लिए, इस डर से कि मोदीजी और गौतम अडानी की मिलीभगत का भंडा खुलने के डर से पूर्व नियोजित पूर्व प्लानिंग के तहत श्री राहुल गांधी की संसद के सदस्य को समाप्त कराने के लिए ही 2 साल की सजा का ऐलान करवाया ताकि राहुल गांधी की सांसदी  समाप्त किया जा सके,और सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि आज मोदी सरकार तानाशाह हो गई है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब और मिले जनसमर्थन से इस कदर डर गई है कि राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए इनके ऊपर पुराने बंद हो चुके मानहानि केस का आरोप लगाकर के उनकी लोकसभा के  सदस्यता समाप्त करवाया गया है, राहुल गांधी जो लोकसभा के अंदर गौतम अडानी और प्रधानमंत्री मोदी जी के बीच के रिश्ते को खुलासा कर रहे थे कहां और कैसे उन्होंने घोटाला किया इस बातों को विस्तार से बताने का सबूत के साथ काम कर रहे थे, वे पुछ रहे थे कि 20000 करोड़ रुपये अडानी की शेल कम्पनियों में कहां से आए? किसके पैसे है ? अडानी  समूह की कंपनियों पर आरोप लगने से तिलमिलाकर के अपने भेद खुलते देख कर के, चोरी पकड़े जाने के भय से, प्लानिंग करके राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त कराने का काम मोदी जी ने किया है प्रखंड प्रभारी श्रीमती लालमणी भारती ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के दो दो सांसदों को  कड़ी सजा हत्या जैसे अपराध मे कोर्ट ने दो साल से ज्यादा का सजा  दिया है फिर भी आज तक भाजपाई सांसदो की सदस्यता नहीं गई है, क्योंकि उनके बदौलत उनकी सरकार चल रही है. परंतु वैसे सांसदों की सदस्यता नहीं गई है. 
 कांग्रेस पार्टी  इसे मुद्दा बनाते हुए भारत जन सत्याग्रह का एक महिने का आंदोलन चलेगी  जिसमें पूरे देश में तानाशाही के खिलाफ जन भारत सत्याग्रह चलाया जा रहा है, इसी सत्याग्रह के तहत कल अरवल जिले के चार प्रखंड मुख्यालयों में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, और आज अरवल सदर प्रखंड में प्रेसवार्ता किया गया 
    जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि 15 से 20 अप्रैल के बीच सत्याग्रह किया जाएगा कांग्रेस पार्टी के ही गांधी जी ने देश को आजाद कराया इसी सत्याग्रह से. और अब कांग्रेस पार्टी इस आजादी को बचाने के लिए अंग्रेज़ो के माफिबिरो से आजादी को समाप्त करने के प्रयास के लिए खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशभर में सत्याग्रह चला रही है. सभी प्रखंडों में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा, एंव कलेर प्रखंड में अशोक यादव, अंगेश राजपूत, नईम अंसारी, कुर्था में अध्यक्ष रामबिनय यादव, प्रभारी मदन यादव, बंशी में अध्यक्ष मो कैफ प्रभारी निसार अख्तर अंसारी, करपी में अनिस शर्मा, राघो शर्मा उपस्थित रहें. 
अरवल सदर प्रखंड में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, पुर्व प्रखंड अध्यक्षगण जावेद अख्तर, भोलानाथ गोस्वामी, सेजाम खान के साथ एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, कामेश्वर शर्मा, मौजूद थे.

प्रभावित क्षेत्रों में डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

प्रभावित क्षेत्रों में डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

रोहतास से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

रोहतास दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के पश्चात शनिवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने शहर के प्रभावित इलाकों में
भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है। इस दौरान डीआईजी ने शहर के नवरत्न बाजार, जानी बाजार, चौक बाजार, चिक टोली, शाहजलालपीर, कादिरगंज आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है तथा एहतियातन जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। फ्लैग मार्च के दौरान सदर एसडीओ मनोज कुमार, सदर डीएसपी संतोष कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित नगर पूजा समिति एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, March 28, 2023

भभुआ शहर के अटल बिहारी हाइस्कूल में जीविका के सामुदायिक पुस्तकालय का हुआ उदघाटन

भभुआ शहर के अटल बिहारी हाइस्कूल में जीविका के सामुदायिक पुस्तकालय का हुआ उदघाटन


कैमूर से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर जिले के भभुआ शहर के  अटल बिहारी सिंह प्लस टू विद्यालय में जीविका के सीएलसीडीसी यानी सामुदायिक पुस्तकालय सम करियर विकास केंद्) का उद्घाटन किया गया। इसकी जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के जिला कार्यालय जीविका के माध्यम से प्रेस रीलिज जारी कर दिया गया है। बता दें कि सीएलसीडीएसी जीविका द्वारा एक प्रसंशनीय पहल है। इसके माध्यम से जिले के हर छात्र छात्रा को को मुफ्त में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सीएलसीडीसी उनके करियर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। छात्र इस पुस्तकालय में निशुल्क रजिस्टर कर सकते हैं, एवम अपने कोर्स के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा  की भी तयारी कर सकते हैं। जीविका दीदियों द्वारा रिबन काट कर पुस्तकालय का उदघाटन किया गया। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार शर्मा,  प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्कर्ष शुक्ल, अटल बिहारी व्प्लस टू विद्यालय के हेडमास्टर शिवशंकर कुमार, बीपीआइयू भभुआ के कर्मीगण, एवम अन्य अध्यापक गण भी मौजूद रहे।

मुजान गांव से तीन किलोमीटर दूर सीवान पेड से लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हडकंप

मुजान गांव से तीन किलोमीटर दूर सीवान पेड से लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हडकंप


कैमूर/भभुआ से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर /भभुआ सीवान में पेड से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलते ही हडकंप मच गया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के  मुजान गांव से तीन किलोमीटर दूर सीवान में पेड में एक व्यक्ति का लटकता शव बरामद किया गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मोहनिया थाने की पुलिस को दी गयी। मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड से लटक रहे शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान पुलिस ने शव की पहचान की तो पाया गया कि उक्त शव की पहचान मुजान गांव के ही स्वर्गीय शेर अली अंसारी के पुत्र मुजफर अंसारी उर्फ़ राजू अंसारी के रूप में की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  वहीं मुजफर के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे है। जैसे ही मुजफर के मौत् की सूचना मिली पत्नी नजमुन बीबी और उसकी बेटी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजन भी दाहड मारकर रोने लगे। इधर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

लक्ष्मी बिटिया के जन्म पर महागठबंधन के नेताओं में खुशी की लहर

लक्ष्मी बिटिया के जन्म पर महागठबंधन के नेताओं में खुशी की लहर 


करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी आज के समय में जब घर में बिटिया जन्म ले रही है उस समय खुशी ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि आज बेटों से बढ़कर बेटियां मां-बाप के साथ देने में सक्षम रहती है ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के घर में लक्ष्मी बिटिया के और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू यादव एवं राजमाता श्रीमति रावड़ी देवी जी के दादा दादी बनने के खुशी में युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव एवं ने महागठबंधन के नेताओ मैं खुशी का लहर दौड़ पड़ा महागठबंधन के  नेताओं ने आपस में ही जन्म के खुशी में मिठाई बांट कर लोगों को मुंह मीठा कराया एवं लक्ष्मी बिटिया के जन्म पर बधाई एवं लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई दिया इस मौके पर महागठबंधन के कई नेता जितेंद्र यादव(जिला सचिव,भाकपा माले) जितेंद्र यादव महागठबंधन नेता जसवंत जी,बैजू जी,जितेंद्र जी,विकाश जी,राजेश जी,अमरेश वर्मा जी,बैजनाथ जी,पप्पू जी राजेश जी एवं अनेको युवा साथियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया सभी नेताओ और साथियो ने छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मी रूपी बिटिया के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

स्नातक निर्वाचन के लिए अवधेश नारायण सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जीवन कुमार को विजय बनाएं:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

स्नातक निर्वाचन के लिए अवधेश नारायण सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जीवन कुमार को विजय बनाएं:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय 


अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि मगध निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए द्वारा स्नातक निर्वाचन के लिए अवधेश नारायण सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जीवन कुमार को प्रत्याशी बता बनाया है भाजपा ने हमेशा से ज्ञान और योग्यता का सम्मान किया है दोनों प्रत्याशी के मतदाता भी ज्ञान और योग्यता के समर्थन करते हुए अपने मान सम्मान क्षेत्र के विकास तथा स्वाभिमान के लिए दोनों प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय ले लिया है उन्होंने कहा कि इसमें कहीं संदेह नहीं है की दोनों प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार धोखा देने वाली सरकार है भाजपा ने जब एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो भाजपा के कोटे में शिक्षा विभाग मांगा था लेकिन उन्होंने नहीं दिया जब महागठबंधन से लौटकर एनडीए के साथ फिर से सरकार बनाई तो उस समय भी शिक्षा विभाग मांगा गया था लेकिन नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि स्नातक धारी को रोजगार का अवसर नहीं दिया गया जिसके कारण स्नातक धारी पलायन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि महागठबंधन  में रहने के कारण भाजपा को नुकसान पहुंचा है अगर भाजपा को अवसर मिला तो समाज के सभी लोगों के समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष राम विनय शर्मा पूर्व प्रत्याशी सह किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा स्वच्छता अभियान संयोजक पीयूष शर्मा जिला महामंत्री श्रीकांत शर्मा शशि भूषण भट्ट चंद्रभूषण चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...