Friday, June 2, 2023

प्रभारी जिला पदाधिकारी रोहतास शेखर आनन्द द्वारा खिलाड़ी तृप्ति चौबे खेल की दुनिया में नाम रौशन करने पर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।

प्रभारी जिला पदाधिकारी रोहतास शेखर आनन्द द्वारा खिलाड़ी तृप्ति चौबे खेल की दुनिया में नाम रौशन करने पर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 


सासाराम (रोहतास) प्रभारी जिला पदाधिकारी रोहतास शेखर आनंद द्वारा रोहतास की बेटी व खिलाड़ी तृप्ति चौबे को खेल की दुनिया में नाम रौशन करने पर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। 

बैंगलोर में पिछले दिनों आयोजित पहले सेस्टोबॉल वर्ल्ड कप में भारत रनर अप रहा, यहां बेटियों की मेहनत और जुनून ने सबका दिल जीत लिया। इसी टीम में रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के सिसरित की रहने वाली तृप्ति चौबे भी शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व से कुल 6 देशों ने भाग लिया था। जिसमें अर्जेंटीना, फ्रांस, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान समेत भारत शामिल था। जिसमें भारतीय महिला टीम में रोहतास की तृप्ति ने पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया और फाइनल में भारत देश को महिला टीम ने सिल्वर मेडल दिलवाई। 

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रतिभावन खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन खेल से जुड़ी हर संभव मदद करेगा। आज युवा वर्ग जिले व राज्य का नाम देशभर में रौशन कर रहे है, यह गौरव की बात है।

4 गरीब असहाय कुमारी कन्याओं के बीच विवाह उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया

4 गरीब असहाय कुमारी कन्याओं के बीच विवाह उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया



अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह दहेज उन्मूलन के दिशा में चलाएं जा रहे हैं कार्यक्रम हो सकार रूप देने के लिए समाज सेवी संस्था कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी सचिव शैलेश कुमार के सौजन्य से
4 गरीब असहाय कुमारी कन्या के बीच विवाह विदाई सामग्री का वितरण जैसे ट्रंक तोशाक तकिया रजाई बेडशीट वर वधु वस्त्र श्रृंगार बॉक्स श्रृंगार समान लेडीस बैग मच्छरदानी चुनरी टेबल कुर्सी एवं
अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण दिया गया जिनका नाम इस प्रकार है पूजा कुमारी पिता शिव कुमार पासवान बैदराबाद मुरादपुर हुजरा नीतू कुमारी पिता रणविजय सिंह ग्राम हसनपुरा पोस्ट बदासी थाना जिला अरवल पुष्पांजलि कुमारी पिता श्री केशव प्रसाद ग्राम मोथा थाना जिला अरवल नीतू कुमारी पिता हरिनंदन पासवान ग्राम मोथा थाना जिला अरवल का स्थाई निवासी है।
   
     उक्त अवशर पर संस्था के जिला अध्यक्ष मो आजाद खान,बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सह रेलवे संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोज सिंह यादव एवं माले के वरिष्ठ नेता शोएब आलम राजद के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम राजद के अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष शमीम अख्तर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष बवन पासवान एवं अन्य संस्था के परिवार मौजूद रहे।

प्रशासन की सख्ती के बाद प्रचार की ऊंची आवाज हुई धीमी डीजे सहित 5 प्रचार वाहन को किया जब्त, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत।

प्रशासन की सख्ती के बाद प्रचार की ऊंची आवाज हुई धीमी


डीजे सहित 5 प्रचार वाहन को किया जब्त, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत।


बिक्रमगंज से संवाददाता रजनी कांत पांडे की रिपोर्ट।

बिक्रमगंज (रोहतास) स्थानीय प्रशासन ने डीजे लगाकर शहर में ऊंची आवाज में प्रचार करने वालों के विरुद्ध सख्ती किया है । डीजे पर बजते पूरे दिन ऊंची आवाज में चलते प्रचार गीत व प्रचार से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया था । नगरवासियों की सुविधा का ध्यान दिए बिना सुबह से रात 10 बजे तक बजते डीजे के कारण शहर में खड़ा होना मुश्किल हो गया था । बिक्रमगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद के लिए 28 और उप मुख्य पार्षद के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और एक दो प्रत्याशी को छोड़कर लगभग सभी प्रत्याशी बड़ी बड़ी वाहनों पर, ऑटो, ई रिक्शा पर लाउड स्पीकर और डीजे बांध कर प्रचार की होड़ में शामिल थे । आलम यह था कि एक गया नहीं कि दो - चार वाहन पहुंच जाते थे । सड़क के किनारे रहने वाले घरों के लोग और दुकानदार डीजे और ऊंची आवाज से त्रस्त थे । गुरुवार की शाम प्रशासन ने सख्ती किया और पांच विभिन्न प्रत्याशियों का डीजे लगा प्रचार वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए थाना को सुपुर्द कर दिया । सीओ आलोक चंद्र रंजन ने बताया कि मुख्य बाजार में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और अनुमति लिए गए प्रचार वाहनों पर निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था । इसी क्रम में गुरुवार की शाम विभिन्न जगहों से डीजे लगा पांच प्रचार वाहनों को जब्त किया गया है ।

विभिन्न मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

विभिन्न मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।


बिक्रमगंज से संवाददाता रजनीकांत पाण्डेय की रिपोर्ट।

बिक्रमगंज(रोहतास) सूर्यपुरा पुलिस ने विभिन्न मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच के उपरांत जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी राजवंश राम एवं संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था । साथ ही साथ उक्त आरोपी के विरुद्ध कोर्ट से निर्गत वारंट था । तो वहीं दूसरी और पुलिस ने सूर्यपुरा निवासी ददन सिंह , पड़रिया निवासी गुड्डू कुमार उर्फ अमित कुमार एवं अलीगंज निवासी अर्जुन पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपी के विरुद्ध कोर्ट से निर्गत वारंट था । तो वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी बिरजू राम को सूर्यपुरा से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया ।

नगर पंचायत काराकाट के शिक्षक संघ का किया गया विस्तार

नगर पंचायत काराकाट के शिक्षक संघ का किया गया विस्तार

काराकाट से संवाददाता रजनीकांत पांडे की रिपोर्ट


काराकाट(रोहतास) शुक्रवार को काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विधालय बाद के प्रांगण में नगर पंचायत काराकाट(गोडारी) के शिक्षक संघ का विस्तार किया गया । बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका (नगर पंचायत) के शिक्षकों के हित में नगर पंचायत काराकाट के शिक्षकों के साथ समस्या का निष्पादन करने हेतू सर्वसम्मति से चुना गया । बैठक की अध्यक्षता रंजनीकांत तिवारी (प्रधानाध्यापक मध्य विधालय बाद) एवं संचालन जयप्रकाश राम (प्रधानाध्यापक मध्य विधालय करूप) ने की । जिसमें अधयक्ष विश्वजीत कुमार(मध्य विधालय गोडारी) , सचिव अशोक कुमार(मध्य विधालय बाद) , उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन अंसारी(प्राथमिक विधालय जमुआ) ,कोषाध्यक्ष मिंटू प्रताप सिह(मध्य विधालय करूप), प्रवक्ता महमूद आलम(प्राथमिक विधालय जमुआ),मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पासवान शिक्षक प्रखंड काराकाट तथा साथ ही साथ कार्यकारणी सदस्य में नगर पंचायत काराकाट के सभी प्रधानाध्यापक को सर्वसम्मति से रखा गया है । नगर पंचायत काराकाट के शिक्षक संघ अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा कि हम नगर पंचायत काराकाट के सभी शिक्षकों के हक में किसी कार्य को  ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य को करूंगा । मौके पर उमाकांत मिश्रा (मध्य विधालय नाद),मो.सगीर,कुमारी बिंदु, कुमारी मुन्नी, राजू कुमार, योगेंद्र कुमार,शशि भूषण सिह,असफाक अहमद इत्यादि नगर पंचायत काराकाट के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकालोग उपस्थित हुए ।

Monday, May 29, 2023

ख़िरीआंव की बेटी अब भरेगी उड़ान

ख़िरीआंव की बेटी अब भरेगी उड़ान


नासरीगंज संवाददाता वर्षा भारद्वाज की रिपोर्ट

नासरीगंज(रोहतास):--  स्थानीय प्रखण्ड के खिरीआवँ गांव की होनहार छात्रा ने वायु सेना के केबिन क्रू का इंट्रेंस परीक्षा में सफलता दर्ज कर बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ प्रथा को चरितार्थ किया है।उक्त छात्रा उक्त गांव निवासी मध्यम वर्गीय सन्तोष कुमार उपाध्याय की पुत्री शशवता उपाध्याय ने इस उपलब्धि को प्राप्त कर अपने गांव,प्रखण्ड,व जिले का नाम रौशन किया है।उक्त छात्रा ने मैट्रिक एचएनके उच्च विद्यालय आरा, से और इंटर राजा साईं महिला विद्यालय जगदीशपुर से किया।इंटर के बाद एयरफोर्स के उक्त पद के लिए अप्लाई किया और पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित किया।सफल छात्रा जेट पाइलट बनने की इच्छुक है। अपनी सफलता का श्रेय उसने माता पिता, और स्थानीय शिक्षक विजेंद्र कुमार को देना चाहती है।उक्त छात्रा ने बताया कि केबिन क्रू एयर फोर्स में यात्रियों के सुरक्षा का ध्यान रखना और फ्लाइट के नियमों की जानकारी देने वाला पद है।उसके उक्त सफलता पर बीडीओ मो.जफ़र इमाम, मुखिया मंजू देवी,जेएसएस संचालक बिरेंद्र कुमार,भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उक्त छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है।

बालू खनन परियोजना से सम्बंधित पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

बालू खनन परियोजना से सम्बंधित पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन.


नासरीगंज संवाददाता वर्षा भारद्वाज की रिपोर्ट। 

नासरीगंज(रोहतास) प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में अतिमी गांव स्थित सोन टू बालू घाट से बालू खनन परियोजना से सम्बंधित पर्यावरण स्वीकृति के लिए श्री अरुण्या कंट्रक्शन एंड सप्लाई सर्विसेस प्राo लिo के तत्वाधान में लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम संजय कुमार सिन्हा ने किया।इस दौरान एडीएम ने बालू खनन से क्षेत्र में पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का जायजा लिया।लोक सुनवाई कार्यक्रम में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के अधिकारी समेत जिला खनन पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिमि गांव के ग्रामीण जुटे जिनसे एडीएम ने उस घाट के खुलने से होने वाली कठिनाई के विषय में ग्रामीणों से बारी बारी से पूछा और कार्यक्रम में उपस्थित कंस्ट्रक्शन के निदेशक व अन्य से ग्रामीणों के प्रश्न पर संतोषजनक उत्तर देने को कहा। ग्रामीण धीरेंद्र यादव,वकील सिंह,रुदल कुमार,संजय कुमार,विनोद कुमार समेत अन्य ने कहा कि इस घाट के खुलने से ग्रामीण सड़कें खराब होंगी इसलिए गांव से बाहर इसका निकासी हो,पर्यवारण दूषित न हो इसको देखते हुए सड़कों पर पानी के छिड़काव हो और अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रीय मजदूरों को रोजगार के अवसर मिले।इस अवसर पर कंस्ट्रक्शन के निदेशक मंडली एवं संवेदकों ने कहा कि इस घाट से बालू खनन होने वाले वाहनों का आगमन गांव के बाहर से होगा, गांव में उनका प्रवेश नहीं होगा,सड़कों पर कंटेनर से पानी का छिड़काव किया जायेगा तथा अधिक से अधिक संख्या में उक्त परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक मंडली के उत्तर पर ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए परियोजना के शुरु होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से गांव के मजदूरों को रोजगार मिलेगा जो एक शुभ संकेत है।वहीं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी शाइन कुमार व वैज्ञानिक राजीव कुमार,जिला खनन अधिकारी कार्तिक कुमार ने बालू ठेकेदारों और घाट संचालकों से बातचीत कर परियोजना की रूप रेखा व अन्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली।इसी के साथ लोगों से बालू खनन से उत्पन्न प्रदूषण और पर्यावरण को होने वाली क्षति पर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया।लोक सुनवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी शाइन कुमार ने बताया कि अभी हम किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं।और लोगों से प्राप्त सुझावों के अनुसार खनन संबंधी फैसला बाद में लिया जाएगा।लोगो को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि उक्त गांव में घाट शुरू करने को ले वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों के समक्ष लोक सुनवाई कर उनकी बातों को सुना गया है और संवेदकों को ग्रामीणों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि पर्यवारण सुरक्षा के साथ साथ विकास हो जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जायेगी।रिपोर्ट की स्वीकृति मिलने पर उक्त घाट को शुरू करने का प्रावधान है।मौके पर खनन निरीक्षक उसमान आरिफ,अरुण्या कंस्ट्रक्सन के निदेशक सन्तोष कुमार सिंह,राजा राम सिंह उर्फ राजा बाबू,पूर्व उप प्रमुख विकास सिंह,अजय यादव,डेविड यादव,धर्मेन्द्र यादव,बिरजू यादव,हरेंद्र कुमार,लगनु सिंह,महेंद्र कुमार,अमित कुमार,राजीव ओझा,समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ थे।

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन , तीन गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन , तीन गिरफ्तार



रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
  करगहर रोहतास गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बड़हरी ओपी के उबधी गांव में देर रात छापामारी कर पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया जिसमे भारी मात्रा में हथियार व हथियार बनाने सामग्री के साथ तीनों लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले की  जानकारी ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार पंडित ने दी । 

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उबधी निवासी रामता राम के घर छापामारी की गई । जहां मिनी कारखाना में हथियार बनाने का  सामग्रियों , कट्टा व जिंदा कारतूस      नाइन एमएम पिस्टल , रिवाल्वर, देसी कट्टा के अर्ध निर्मित पार्ट्स, मैगजीन , निर्माण करने के औजार बरामद किया गया । मिनी गन फैक्ट्री के संचालक रमता राम को गिरफ्तार कर सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया ।

  उन्होंने बताया कि रमता राम की  निशानदेही पर फैक्ट्री में काम करने वाला मिस्त्री दिनारा निवासी संतोष कुमार को एक कट्टा और 315 एम एम जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान मिनी गन फैक्ट्री से उत्पादित देसी कट्टा पिस्टल की आपूर्ति करने वाला दिनारा थाना क्षेत्र के मोड़ा गांव निवासी हरषु सिंह को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि मिनी गन फैक्ट्री से निर्मित देसी कट्टा, पिस्टल की आपूर्ति औरंगाबाद, गया व झारखंड के इलाकों में की जाती थी ।  उनके निशानदेही पर पुलिस छापामारी की जा रही है ।

थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार।

थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार।


जिला ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 

चेनारी (रोहतास) थाना परिसर में आयोजित होने वाले जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र  के विभिन्न गावों के भूमी विवाद संबंधी मामलों का निष्पादन जाता है। बताते चलें की थानाध्यक्ष शंभू कुमार के अध्यक्षता में भूमी विवाद संबंधी एक मामले पर सुनवाई व कारवाई करते हुए मामले का शांतिपूर्ण तरीके से  निष्पादन किया गया। लेकिन बिहार सरकार की इस महात्वाकांक्षी पहल पर अब अंचल के अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रहण लगता जा रहा है आपको बताते चले कि चेनारी अचंलाधिकारी निशांत कुमार को जिले के सासाराम अंचल का प्रभार जबसे मिला है अचंलाधिकारी महोदय द्वारा चेनारी में जिले के वरीय पदाधिकारियों के प्रखंड अन्तर्गत कहीं पर कार्यक्रम लगता है तबही चेनारी की जनता के समक्ष दर्शन हो पाता है रही बात चेनारी राजस्व पदाथिकारी नंदिता कुमारी की जनता दरबार में तो वह सिर्फ कागजी खानापूर्ति के लिए कभि कभार ही उनकी उपस्थिति मात्र रहती है राजस्व कर्मचारी और थानाध्यक्ष पर  ही चेनारी थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार का अब सरा दारोमदार छोड़ दिया गया। किन्तु चेनारी थानाध्यक्ष द्वारा अपनी क्षमता से अधिक कार्य करते हुए जनता दरबार को सुचारू रूप से चलाने में अहम योगदान रहता है लेकिन अचंलाधिकारी निशांत कुमार और राजस्व पदाधिकारी नंदिता कुमारी द्वारा जनता दरबार के प्रति दिखाई गई उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता त्राहीमाम कर रही। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा मारपीट व हत्या जमीनी विवाद के कारण ही होता है और जिले में दाखिल खारिज के मामले में भी अन्य अंचलों से चेनारी अंचल का ग्राफ बहुत निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिले के अन्य अंचल में दाखिल खारिज स्वीकृत करने का दर 95% है तो चेनारी अंचल के राजस्व कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा दाखिल खारिज अस्वीकृत करने की दर लगभग 45% प्रतिशत से ज्यादा है इस संदर्भ में विगत कुछ महिने पहले पहले समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के द्वारा बैठक कर इस बिषय में दिशा निर्देश देते हुए उप समाहर्ता भूमि सुधार सासाराम को जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिया गया था लेकिन इतना कुछ होने के वाबजूद भी चेनारी अंचल के पदाधिकारीयों द्वारा भूमि विवाद, जनता दरबार एवं दाखिल खारिज के मामले में उदासीन रवैया व लापरवाही बरती जा रही है जिसका खमियाजा चेनारी की जनता को उठना पड़ रहा है। प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में लगने वाला जनता दरबार में अंचल से केवल राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी यह दर्शाने के लिए काफी है कि अब जनता दरबार का आयोजन सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित रह गया है जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अपनी अपनी समस्याओं को लेकर लोग काफी संख्या में मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को जमीन से सम्बंधित विवादों के निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाता  है। कुल मिलाकर इस प्रक्रिया के तहत मामला के निपट जाने के वजह से आपस में वाद विवाद लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। जनता को काफी सहूलियत मिलती है।

शिवसागर थाना बना चाटुकारों व दलालों का अड्डा

शिवसागर थाना बना चाटुकारों व  दलालों का अड्डा 

जिला संवाददाता नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट 


सासाराम रोहतास जिले अंतर्गत शिवसागर थाना  में चाटुकारों , दलालों व पुलिस की मिलीभगत से जमकर दलाली का धंधा चल रहा हैं। मिली जानकारी अनुसार यहां के चाटुकार व दलाल सुबह होते ही थाने पर पहुंच जाते हैं और शाम तक पुलिस की पनाह में बैठकर वहां चाय की चुस्कियां लेते हैं। साथ ही रुपये डकारने वाले मामले की डीलिंग भी होती है। शिवसागर थाने की बात करें तो यह थाना पत्रकारिता के आड़ में चाटुकारिता करने वाले दलालों से कभी खाली नहीं रहता। यहां चाटुकार  ऐसे हैं जो सुबह की चाय थाने में पीते हैं । इनकी चाटुकारिता  दलाली की बुनियाद पर टिकी रहती है। चर्चा के मुताबिक कुछ तो नामी बैनर के चाटुकार भी हैं जो सुबह की पहली किरण के साथ ही थाने में प्रकट होकर वहां की कुर्सी पर आसीन हो जाते हैं और तब तक नहीं हिलते जब तक चाय पानी हलक के नीचे नहीं उतर जाता है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस से मिलकर ये  चाटुकार दलाली के जरिये रुपये डकारने का घृणित खेल खेलते हैं। शायद यही वजह है कि इनके खाओ और खाने दो की नीति से पुलिस भी खुश रहती है। बात थाने पर खत्म नहीं होती, बल्कि इनका अंगद रूपी पैर दोपहर के बाद थाने से हटकर अगल बगल रेस्टोरेंट पर भी जम जाता है। जहां इनके लंच की व्यवस्था होती है।

Friday, May 5, 2023

अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल

अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल


कोचस से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट। 

कोचस(रोहतास) थाना क्षेत्र के आरा मोहनीया पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाईक सवार होकर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि शादी के मांगलिक कार्य को लेकर शादी का कार्ड देने दो युवक बाईक पर सवार होकर खैरी जा रहे थे। कि सरेया मोड़ के पास अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। वही बाईक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनो घायल युवको की पहचान बीस वर्षीय प्रभात कुमार पिता रमेश सिंह व पच्चीस वर्षीय दिव्य प्रकाश पिता अक्षयवर सिंह दोनो ग्राम कोसडिहरा प्रखंड करगहर के निवासी बताये जाते है। आनन-फानन मे ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस मे भर्ती कराया गया । जहाँ दोनो को  प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर ईलाज हेतू सासाराम के सदर अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।दोनो घायल युवकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...